Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

एमपी की सभा में CM साय का बड़ा प्रहार, बोले- कांग्रेस के कई प्रधानमंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई प्रधानमंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। आ...


रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई प्रधानमंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। आजादी के बाद कांग्रेस ने देश में 55-60 वर्षों तक राज किया और अनेकों राज्यों में वर्षों-वर्षों तक राज किया, लेकिन लूट-लूटकर देश को खोखला करने का काम किया। कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है। कांग्रेस के कई प्रधानमंत्रियों पर कोई न कोई घोटाले के आरोप हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि राजीव गांधी पर बोफोर्स घोटाले जैसा बड़ा आरोप है तो मनमोहन सिंह की सरकार में ऐसा कोई भी दिन नहीं था, जब घोटाले की नई-नई खबर अखबार में न आती रही हो। अपने एक दिवसीय दौरे में मध्यप्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री साय ने खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के बहोरीबंद विधानसभा अंतर्गत बाकल में दो जनसभाओं को संबोधित किया।

साय ने कहा कि इतनी तपती गर्मी में आप लोग भाजपा को समर्थन देने आए हैं, जिससे स्पष्ट है कि कांग्रेस का खात्मा तय है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को कोसते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को धोखा देने, लूटने का काम किया है। कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था लेकिन, खुद ही गरीबी को बढ़ाया। इनके एक प्रधानमंत्री ने तो जनता के बीच कहा था कि हम दिल्ली से एक रुपया भेजते हैं जो गरीबों तक केवल 15 पैसा ही पहुंचता है।


No comments

दुनिया

//