Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

भाजपा का मकसद आरक्षण कम करना है- राधिका

महासमुंद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता व छग की मीडिया प्रभारी राधिका खेड़ा ने कल दोपहर कांग्रेस भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता म...

महासमुंद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता व छग की मीडिया प्रभारी राधिका खेड़ा ने कल दोपहर कांग्रेस भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में कहा कि जिस संविधान निर्माता अंबेडकर की जयंती पर भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है, उस संविधान के बूते 4 सौ सीट पाकर भाजपा इस देश का संविधान बदल देने वाली है। इससे देश का संविधान खतरे में जाएगा। ये हम नहीं बल्कि प्रधानमंत्री के नगीने अनंतकुमार,  ज्योति मिर्धा और भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरूण गोविल कहते हैं। उनका जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें इन लोगों ने साफ.-साफ  कहा है कि भाजपा को 4 सौ सीट मिलने पर संविधान बदल देंगे। मोदी की गारंटी चाइनिज सामानों की तरह मात्र चार दिन की वारंटी है, जो कुछ समय में टांय-टांय  फिस्स हो जाती है। 

राधिका ने कहा कि संविधान बदलने का मतलब सबसे पहले आरक्षण पर खतम होगा। भाजपा शुरू से आरक्षण के खिलाफ  है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण छग में रखा है। जहां भूपेश सरकार ने आरक्षण विधेयक पास करने की अनुमति के लिए राज्यपाल के पास राज भवन भेजा। लेकिन दो-दो राज्यपाल दल गए, आरक्षण विधेयक पास नहीं हो सका। भाजपा आरक्षण का समर्थक रहती तो छग में भाजपा की सरकार बनने के बाद ही इसमें हस््ताक्षर हो चुका होता। इस देश की जनता को समझना है कि भाजपा का आखिर मकसद क्या है?

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अपने दोस्तों को देश को बेच देगी। यह संविधान हमें सवाल पूछने का और विरोध प्रदर्शन का अधिकार देती है जिसे वे अलग संविधान बनाकर खत्म करना चाहते हं ताकि यहां की जनता विरोध न कर सके और न ही कोई सवाल सरकार के फैसले पर पूछ सके। बाबा साहेब का संविधान में शांति से रहने का अधिकार है। जिसे खत्म करने में भाजपा ने कोई कसर नहीं छोड़ा है। उन्होंने प्रकृति तक को नहीं छोड़ा। देश के लोगों के द जंगल जमीन बचाने की लड़ाई लड़ी जा रही है लेकिन भाजपा अपने दोस्तों के फापदे के लिए नेचर के साथ खिलवाड़ कर रही है।


 

No comments

दुनिया

//