Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, May 21

Pages

ब्रेकिंग
//

गणगौर पर मंदिरों से निकली शोभायात्रा, महिलाएं हुईं शामिल

रायपुर/जांजगीर। महिलाओं ने गुरुवार को विधि​ विधान से गणगौर पूजा की। यह पूजा पूरे 18 दिनों तक चलती है, इस पूजा में सुहागिनें अपने पति की लंबी...


रायपुर/जांजगीर। महिलाओं ने गुरुवार को विधि​ विधान से गणगौर पूजा की। यह पूजा पूरे 18 दिनों तक चलती है, इस पूजा में सुहागिनें अपने पति की लंबी आयु की कामना करतीं हैं, तो कुंवारी कन्याएं अच्छा वर पाने की मनोकामना के साथ गणगौर की पूजा करतीं हैं। अग्रवाल समाज में महिलाओं के लिए इस पूजा का विशेष महत्व रहता है। नव विवाहित महिलाएं विवाह के बाद पहली गणगौर पूजा अपने मायके में ही करतीं हैं। गणगौर पूजा होली के दूसरे दिन से ही आरंभ हो जाती है, जो नवरात्रि के तृतीया तिथि तक चलती है। गणगौर पूजा के लिए होलिका की राख से 16 पिंडियां बनाई जाती है। प्रत्येक दिन दूध के साथ इन पिंडियों को विधि विधान से स्नान करवाकर शिव पार्वती के रूप में इसकी पूजा की जाती है। गणगौर पूजा के लिए घरों में हलवा, पूरी आदि मिष्ठान्न बनाए जाते हैं। गुरुवार को गणगौर के अंतिम दिन राजधानी के प्रमुख मंदिरों से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें कई महिलाएं शामिल हुईं।

No comments

दुनिया

//