Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

सक्ती में प्रधानमंत्री बोले- कांग्रेस के नेता सिर्फ तिजोरी भरते रहे- ‘60 साल तक एक परिवार ने रिमोट से सरकार चलाई’

 रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 60 साल तक एक ही परिवार ने खुद या रिमोट से सरकार चलाई। इस दौरान कांग्रेस के नेता सिर्फ अपना तिजो...


 रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 60 साल तक एक ही परिवार ने खुद या रिमोट से सरकार चलाई। इस दौरान कांग्रेस के नेता सिर्फ अपना तिजोरी भरने का काम किया। कांग्रेसी पूछते थे कि राम मंदिर कब बनाएंगे? हमने मंदिर बनवा दिया। हमने निमंत्रण भी भिजवाया, लेकिन उन्होंने उसे ठुकरा दिया। क्या ये भगवान राम का अपमान नहीं है? क्या ये छत्तीसगढ़ के लोगों का अपमान नहीं है? पीएम ने आगे कहा हम जो कहते हैं उसे पूरा करने में कमी नहीं करते। हर चुनौती को चुनौती देते हैं। धर्म के नाम पर देश को बांटने वाली कांग्रेस आजादी के बाद पहले दिन से तुष्टिकरण में लगी हुई है। ये कांग्रेस की डीएनए में हैं। दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का हक छिनना पड़े तो एक सेकेंड भी नहीं लगाएंगे। भाजपा सबका साथ सबका विकास के सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है। पीएम ने ये बातें छत्तीसगढ़ के सक्ती में सभा के दौरान कही।

प्रधानमंत्री मोदी यहां से धमतरी में भी सभा करेंगे। वहीं, अगले दिन यानी 24 अप्रैल की सुबह 10.30 बजे सरगुजा लोकसभा के अंबिकापुर में सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी आज (23 अप्रैल) की रात रायपुर में राजभवन में गुजारेंगे। संभवत वह देश के पहले प्रधानमंत्री हैं, जो छत्तीसगढ़ के राजभवन में रुकेंगे।


नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के क्षेत्र में उनके बयान पर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि, गरीब सेवा के प्रयासों पर यहां कांग्रेस वाले कहते हैं कि मोदी का सिर फोड़ देंगे। जब तक मेरे देश की माताएं-बहनें बैठी हैं, कोई मेरा कुछ नहीं कर सकता है। ये माताएं-बहनें मेरी रक्षा कवच हैं। पीएम मोदी ने कहा कि, कांग्रेस ने एक और बड़ा खेल शुरू कर दिया है। पहले कांग्रेस के एक सांसद ने कहा कि दक्षिण भारत को एक अलग देश घोषित कर देंगे। अब कांग्रेस के एक उम्मीदवार कह रहा है, गोवा पर देश का संविधान लागू नहीं होता है। गोवा पर संविधान थोपा गया है। उन्होंने यह बातें कांग्रेस के शहजादे को बताई हैं। यह बाबा साहब अंबेडकर का अपमान है। यह भारत का अपमान है, यह संविधान का अपमान है। आज बाबा साहब अंबेडकर का संविधान जम्मू-कश्मीर में चल रहा है। कांग्रेस का उम्मीदवार अपने नेता से कह रहा है और उसके नेता ने मूक सहमति दी है। यह देश को तोडऩे की सोची-समझी साजिश है।

No comments

दुनिया

//