Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

ग्रीष्म ऋतु के लिए गाया ने लॉन्च किए श्रीखंड, मिस्टी दोई सहित कई प्रोडक्ट्स...

  रायपुर 12 मार्च 2024। डेयरी प्रोडक्ट की मशहूर कंपनी गाया ने ग्रीष्म ऋतु के लिए अपने उत्पाद कि नई श्रंखला लॉन्च की है। इसमें कोलकाता का अनू...


 

रायपुर 12 मार्च 2024। डेयरी प्रोडक्ट की मशहूर कंपनी गाया ने ग्रीष्म ऋतु के लिए अपने उत्पाद कि नई श्रंखला लॉन्च की है। इसमें कोलकाता का अनूठा स्वादिस्ट मिस्टी दोई एवं परम्परिक स्वाद के साथ केसर-इलाइची युक्त श्रीखंड और साथ ही शाही रबड़ी शामिल है। गाया के श्रीखंड, मिस्टी दोई और शाही रबड़ी एवं दही कप के लांचिंग के समय एमडी प्रशांत धारीवाल, मोहित धारीवाल एवं सीईओ अनूप जैन इस मौके पर उपस्थित रहे।

गाया के सीईओ अनूप जैन ने कहा कि श्रीखंड और मिस्टी दोई परंपरा और आधुनिकता का एक आदर्श मिश्रण हैं, और हम मानते हैं कि ये हमारे ग्राहकों को पसंद आएंगे। ये उत्पाद सभी प्रमुख किराना स्टोर और सुपरमार्केट पर उपलब्ध होंगे। हमारे सभी उत्पाद जैसे दूध, दही, घी, पनीर, राबड़ी व अन्य सभी मिल्क प्रोडक्ट हमारे ऐप गायाफ्रेश पर फ्री होम डिलीवरी सर्विस के साथ उपलब्ध है।

No comments

दुनिया

//