Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी 'AAP' पार्टी, कदम खींचने हुए मजबूर.. सामने आई ये बड़ी वजह

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'आम आदमी पार्टी' लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। प्रदेश में पार्टी अपने प्रत्याशी नहीं उतारेगी। विधानसभा चुनाव में आम ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'आम आदमी पार्टी' लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। प्रदेश में पार्टी अपने प्रत्याशी नहीं उतारेगी। विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के कई विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशी उतारे थे। इसे देखते हुए लोकसभा चुनाव में भी प्रत्याशियों को उतारने की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन, पार्टी ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है।

प्रदेश के लंबे समय से जुड़े रहे आम आदमी पार्टी के दिग्गज कार्यकर्ता उम्मीद में थे की, पार्टी छातीसगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ती है तो उन्हें दावेदारी जरूर मिलेगी। लेकिन, पार्टी के लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने के फैसले से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।साथ ही, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा है कि, भले हम लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों का हम समर्थन करेंगे।


No comments

दुनिया

//