Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

श्री रामलला दर्शन योजना में 112 यात्री अयोध्या धाम के साथ काशी विश्वनाथ के करेंगे दर्शन

  रायगढ़ 11 march 2024। श्रीराम लला दर्शन योजना के तहत अयोध्या धाम के दर्शन के लिए रायगढ़ जिले से श्रद्धालुओं का पहला जत्था आज सुबह रवाना हु...

 


रायगढ़ 11 march 2024। श्रीराम लला दर्शन योजना के तहत अयोध्या धाम के दर्शन के लिए रायगढ़ जिले से श्रद्धालुओं का पहला जत्था आज सुबह रवाना हुआ। वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन में पहुंचकर प्रभु श्रीराम का जयकारा लगाते हुए रायगढ़ के श्रद्धालुओं के जत्थे को अयोध्या धाम के लिए रवाना किया। उन्होंने सभी यात्रियों को सुखद सफर की शुभकामनाएं दी। रायगढ़ जिले से अयोध्या धाम दर्शन के लिए 112 श्रद्धालुओं का पहला जत्था सोमवार को सुबह कलेक्टे्रट से रवाना हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल, कलेक्टर कार्तिकेया गोयल व सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं की बस को रवाना किया। पहले जत्थे में जिले से कुल 112 यात्री शामिल हो रहे हैं। इनमें 84 ग्रामीण क्षेत्रों से हैं और 28 शहरी क्षेत्र के श्रद्धालु शामिल हैं। सड़क मार्ग से श्रद्धालुओं का यह दल बिलासपुर पहुंचा। वहां से स्पेशल आस्था ट्रेन से आगे के सफर के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं का दल 14 मार्च को वापस लौटेगा। तीन दिवसीय यात्रा के दौरान यात्री अयोध्या धाम के साथ वाराणसी में काशी विश्वनाथ के भी दर्शन करेंगे। यात्रियों के सहयोग के लिए 3 अधिकारियों की टीम भी जत्थे के साथ रवाना हुई है। जिसमें एडिशनल सीईओ जिला पंचायत महेश पटेल, सीएचओ कन्हैया दरबार, सहायक ग्रेड-3 नगर निगम अनिल बाजपेयी शामिल है।


No comments

दुनिया

//