Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

जशपुर जिला अस्पताल में कमोड में जन्म के बाद बच्चे का दम निकला… भाजपा विधायक गोमती साय ने उठाया मामला

रायपुर। विधानसभा में आज भाजपा विधायक गोमती साय ने जिस मुद्दे को उठाया वह आत्मा को झकझोर देने वाला था। साय ने कहा कि जशपुर जिला अस्पताल में...

रायपुर। विधानसभा में आज भाजपा विधायक गोमती साय ने जिस मुद्दे को उठाया वह आत्मा को झकझोर देने वाला था। साय ने कहा कि जशपुर जिला अस्पताल में एक युवती ने शौचालय के कमोड में एक बच्चे को जन्म दिया और बच्चे ने कमोड में ही दम तोड़ दिया। मां भी देर तक शौचालय में बेहोश पड़ी रही।   प्रश्नकाल में गोमती साय का आंगनबाड़ी केन्द्रों की व्यवस्था एवं कुपोषण को लेकर सवाल था। अपनी बात रखते-रखते साय ने कहा कि जशपुर जिला अस्पताल में बच्चे का इस तरह शौचालय में जन्म होने के बाद दम तोड़ देना और उसकी मां का वहां दो घंटे तक बेहोश पड़े रहना यह स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग दोनों के ही सामने प्रश्न खड़े करता है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई का ज़रूर प्रयास करूंगी। भाजपा विधायक श्रीमती रायमुनि भगत ने कहा कि इस घटना की खबर लगते ही मैं स्वयं उस अस्पताल में गई थी। मैं छह घंटे अस्पताल में खड़ी रही। अस्पताल में ड्यूटी में जो लोग थे वह इस घटना को छिपाने में लगे रहे। इसके लिए जो लोग भी दोषी हैं उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई होना चाहिए। कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा, शेषराज हरबंस एवं व्दारिकाधीश यादव ने भी दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। व्दारिकाधीश यादव ने कहा कि जब मुख्यमंत्री के जिले का ये हाल है तो बाकी जगह क्या स्थिति होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

No comments

दुनिया

//