Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

सोना 2,060 गिरकर 97,288 पर आया

नई दिल्ली। इजराइल-ईरान सीजफायर के बाद आज यानी 24 जून को सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार 2...

नई दिल्ली। इजराइल-ईरान सीजफायर के बाद आज यानी 24 जून को सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम 2,060 गिरकर 97,288 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले सोना 99,348 पर था।

वहीं चांदी की कीमत 1,165 कम होकर 1,05,898 प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले ये 1,07,063 पर थी। वहीं 18 जून को चांदी ने 1,09,550 और सोने ने 99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था। हालांकि एक्सपर्ट्स के अनुसार आगे सोने-चांदी में तेजी जारी रहने की उम्मीद है।

दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,020 और 22 कैरेट सोने की कीमत 91,700

मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत 99,870 और 22 कैरेट सोने की कीमत 91,550

कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत 99,870 और 22 कैरेट सोने की कीमत 91,550

चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत 99,870 और 22 कैरेट सोने की कीमत 91,550

भोपाल: 24 कैरेट सोने की कीमत 99,920 और 22 कैरेट सोने की कीमत 91,600

इस साल अब तक 21,126 महंगा हुआ सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 21,126 रुपए बढ़कर 97,288 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 19,881 रुपए बढ़कर 1,05,898 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

No comments

दुनिया

//