रायपुर,20 मई 2025 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार आम लोगों के लिए समस्याओं के स...
रायपुर,20 मई 2025 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार आम लोगों के लिए समस्याओं के समाधान और मांगों के निराकरण का सशक्त माध्यम बना है। इसी कड़ी में सरगुजा जिले में आयोजित समाधान शिविर में कृषक बदलू के आवेदन का त्वरित निराकरण कर उन्हें ’कृषक पुस्तिका’ प्रदान की गई।
कृषक बदलू को इस किताब में कृषि भूमि, फसल और सरकारी योजनाओं के लाभ की विस्तृत जानकारी उपलब्ध होगी, जिससे उन्हें अब अपने भूमि संबंधी दस्तावेज़ों के लिए शासकीय कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
राज्य सरकार द्वारा आयोजित सुशासन तिहार का उद्देश्य है कि प्रत्येक नागरिक की समस्याएं पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ सुनी और सुलझाई जाएं। कृषक बदलू के मामले में जिला प्रशासन की तत्परता और संवेदनशीलता देखने को मिली है।
कृषक बदलू ने किसान किताब’ प्राप्त कर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि, अब मेरे पास मेरी जमीन और फसल से जुड़ी सारी जानकारी एक जगह सुरक्षित है। इससे मुझे बहुत सहूलियत मिलेगी। मैं सुशासन तिहार के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करता हूं।
सुशासन तिहार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनभागीदारी, जवाबदेही और पारदर्शिता को साकार कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह तिहार न्याय, अधिकार और समाधान की नई परंपरा स्थापित कर रही है।
सुशासन तिहार न केवल समस्याओं के निराकरण का माध्यम बन रहा है, बल्कि यह जनता के चेहरे पर मुस्कान और भरोसे की बहाली का भी प्रतीक बनकर उभरा है। कृषक बदलू जैसे लाभार्थी इस बात का प्रमाण हैं कि जब शासन योजनाओं के क्रियान्वयन में संवेदनशील होता है, तब सुशासन जन-जन तक पहुंचता है।
No comments