Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

बुजुर्गों की चिंता अब खत्म: बिजराकछार के जेठूराम को मिला आयुष्मान सहारा

मुंगेली। गांव,गरीब और जरूरतमंद नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने शासन द्वारा संचालित आयुष्मान भारत एवं आयुष्मान वय वंदना योजना का कल...


मुंगेली। गांव,गरीब और जरूरतमंद नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने शासन द्वारा संचालित आयुष्मान भारत एवं आयुष्मान वय वंदना योजना का कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले में प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले में 21 मई से 03 दिवसीय आयुष्मान महाअभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान उन लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा कवच प्रदान किया जा रहा है, जो अब तक इस योजना से वंचित थे। इसी अभियान के अंतर्गत लोरमी विकासखंड के ग्राम खुड़िया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सुदूर वनांचल ग्राम बिजराकछार से आए 77 वर्षीय जेठूराम ने भी हिस्सा लिया। उम्र के इस पड़ाव पर जहां इलाज की चिंता बड़ी बाधा बन जाती है, वहीं जेठूराम के लिए यह योजना उम्मीद की नई किरण बनकर आई।

स्वास्थ्य केंद्र में जेठूराम का आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाया गया। उन्हें बताया गया कि इस कार्ड के माध्यम से उन्हें 05 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी। यह सुनते ही जेठूराम के चेहरे पर राहत और प्रसन्नता साफ झलकने लगी। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, अब इलाज के लिए किसी भी प्रकार की चिंता नहीं है। सरकार ने हमारे जैसे बुजुर्गों के लिए जो व्यवस्था की है, वह सराहनीय है। जेठूराम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी पात्र नागरिकों को इस योजना का लाभ अवश्य लेना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यह योजना बुजुर्गों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

No comments

दुनिया

//