Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री साय ने मांदरी में ग्रामीणों को दी विकास की सौगात

  कांकेर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को ‘सुशासन तिहार’ के अंतर्गत कांकेर जिले के ग्राम मांदरी पहुंचे। रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से ...

 


कांकेर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को ‘सुशासन तिहार’ के अंतर्गत कांकेर जिले के ग्राम मांदरी पहुंचे। रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना हुए मुख्यमंत्री के साथ उनके प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और सचिव डॉ. बसवराजू एस. भी मौजूद रहे।

गांव पहुंचने पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर मांदरी के हेलीपेड पर उतरा। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे चौपाल स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने चारपाई में बैठकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान सीएम साय ने ग्रामवासियों को कई विकासकार्यों की सौगात दी। इस मौके पर कांकेर विधायक आशा नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नूरेटी, बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह, कांकेर कलेक्टर निलेश क्षीरसागर सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री की घोषणाएं:

मांदरी हाई स्कूल में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 20 लाख रुपये।

आंगनबाड़ी केंद्र भवन में बाउंड्रीवाल के लिए 5 लाख रुपये।

साल्हेभांट में 600 मीटर सीसी सड़क निर्माण के लिए 15 लाख रुपये।

झुरा नाला से सिंचाई के लिए लाइन विस्तार के लिए 3.50 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई।

No comments

दुनिया

//